ब्रह्मकुमारी केंद्र में राजयोगिनी दादी जानकी की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 26 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी केंद्र में राजयोगिनी दादी जानकी की पुण्यतिथि मनायी गयी

ब्रह्मकुमारी केंद्र में राजयोगिनी दादी जानकी की पुण्यतिथि मनायी गयी

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय के धर्मपुर रोड स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में गुरुवार को राजयोगिनी दादी जानकी की छठी पुण्य स्मृति दिवस मनायी गयी. मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. महेश सिंह ने कहा कि संस्था हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और यहां से सदैव सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. संतोष रंजन ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की. संचालिका बीके अमरमणी ने बताया कि दादी जानकी संस्था की मुख्य प्रशासिका होने के बावजूद बेहद सरल थीं. हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए. राजधनी प्रसाद यादव व सरयू प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था संस्कार युक्त समाज का निर्माण कर रही है. मंच संचालन बीके चंद्रेश ने किया. मौके पर बीके प्रीति, सुमन, सोनम, रंजू, अनिता, रामशिला, किरण, बसंती, कृष्णा, रमेश व राजेंद्र समेत कई लोग मौजूद थे. रामनवमी पर्व को लेकर सजा बाजार महुआडांड़. रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड का बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ रहीं और खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालु पूजा सामग्री, झंडा एवं अन्य सजावटी सामान की खरीदारी करते नजर आए. दुकानदारों के अनुसार इस बार झंडों की मांग काफी बढ़ी है. दुकानदार सोनू ने बताया कि लोग विभिन्न आकार और डिजाइन के झंडों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बाजार में 20 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के झंडे उपलब्ध हैं, जिसे लोग अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार खरीद रहे हैं. रामनवमी पर्व को लेकर पूरे बाजार में उत्सव का माहौल बना हुआ है. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और जगह-जगह धार्मिक गीतों की धुन गूंज रही है. स्थानीय लोगों ने भी पर्व को लेकर खास तैयारी की है, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola