लातेहार में रामनवमी की शोभायात्रा आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
लातेहार में रामनवमी की शोभायात्रा आज, तैयारी पूरी

लातेहार में रामनवमी की शोभायात्रा आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय में रामनवमी महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. शुक्रवार को थाना चौक स्थित मुख्य अखाड़ा के कार्यक्रम के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें शहर के सभी अखाड़े शामिल होंगे. महासमिति ने प्रखंड के सभी अखाड़ों को लाठी और महावीरी झंडे उपलब्ध करा दिये हैं. पूरा शहर और ग्रामीण क्षेत्र महावीरी झंडों से पट गया है. बाजारों में 30 से लेकर 1000 रुपये तक के झंडों की भारी मांग है, वहीं मंदिरों में गूंज रहे भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह राममय हो गया है. प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. रामनवमी मनाने को लेकर हिंदू महासभा का गठन

बेतला. रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेतला क्षेत्र के सनातनियों ने गुरुवार को हिंदू महासभा का गठन किया. सरईडीह शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जोखन प्रसाद ने की. इसमें सरईडीह, कुटमू, पोखरी समेत आसपास के ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से ओमप्रकाश गुप्ता को महासभा का अध्यक्ष, विनोद यादव उपाध्यक्ष, मनोज मांझी सचिव और बुद्धेश्वर सिंह को उपसचिव चुना गया. अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य भाईचारे के साथ पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं. मौके पर ग्राम प्रधान रामचरित्र सिंह, आदर्श कुमार, उमेश प्रसाद, तेजन बैठा, प्रमोद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola