देवी मंडप के वार्षिकोत्सव पर भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 26 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
देवी मंडप के वार्षिकोत्सव पर भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

देवी मंडप के वार्षिकोत्सव पर भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के अंबाकोठी स्थित देवी मंडप के 11वें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को भव्य भंडारा आयोजित किया गया. इस मौके पर आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व 25 मार्च से जारी अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी. भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, नपं अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, प्रमोद प्रसाद सिंह, राजधनी प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह, निर्मल कुमार महलका, सुशील कुमार अग्रवाल, वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, मुंद्रिका मांझी व मुकेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सौहार्द बढ़ता है. विधि-विधान से हुई पूजा : भंडारा से पहले वेदी पूजन और नौ कन्याओं का पूजन किया गया. मुख्य यजमान के रूप में रामकुमार प्रसाद सपरिवार मौजूद थे. अनुष्ठान पंडित अनिल मिश्र व मंदिर के पुजारी दिलीप शुक्ला के सान्निध्य में संपन्न हुआ. मौके पर मोती प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद, संतोष अग्रवाल, कन्हाई अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, राजीव भास्कर, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिल अग्रवाल, अमोल प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश प्रसाद, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश महलका, अंकित पांडेय, अश्विनी सिंह, गौरव दास, प्रभात कुमार, दीपक, ब्रजेश अग्रवाल व विजय प्रसाद समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola