रोल गांव में विजयादशमी जतरा में उमड़ा जनसैलाब, खोड़हा मंडिलयों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया

Updated:
विज्ञापन
रोल गांव में विजयादशमी जतरा में उमड़ा जनसैलाब, खोड़हा मंडिलयों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया

रोल गांव में विजयादशमी जतरा में उमड़ा जनसैलाब, खोड़हा मंडिलयों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया

विज्ञापन

चंदवा़ दुर्गा मंडल रोल-महुआमिलान पूजा पंडाल के समीप विजयादशमी पर लगनेवाले जतरा-मेला में जनसैलाब उमड़ पड़ा. काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे जतरा में आये थे. कई गांव के खोड़हा मंडिलयों ने इसमें पारंपरिक नृत्य पेश किया. ढोल-नगाड़ा की थाप के बीच नृत्य प्रस्तुत किया. लोगों ने जमकर मेले का आनंद उठाया. इस दौरान बाहर से आये कलाकारों ने जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया़ दोपहर बाद विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गयी. जमीरा तालाब में विसर्जन कर लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने कहा कि समिति का यह 18 वर्षों में सबसे बड़ा आयोजन रहा. पहली बार लाल किला के थीम पर बने पंडाल को देखने दूर-दराज से भी लोग पहुंचे. जतरा मेला में भी रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी. श्री शाहदेव ने प्रशासन, पुलिस, समिति के लोगों व स्थानीय ग्रामीणों का आभार जताया है. जतरा को सफल बनाने में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश प्रसाद, आशीष सिंह, मुखिया जतरू मुंडा, रमेश साव, मोहन लाल चावड़ा, आलोक कुमार, राहुल शाहदेव, प्रमोद दुबे, जयप्रकाश घटवार, रमेश गुप्ता, उदय शाहदेव, उदित शाहदेव, अजीत शाहदेव, आशीष कुमार सिंह, सूर्यनाथ सिंह, रोहित शाहदेव, शंकर मुंडा, पंसस बलकु मुंडा, प्रशांत शाहदेव, सत्यपाल घटवार, कोलेश्वर यादव, दीपक शाहदेव, राजेश प्रजापति, सुबोध प्रजापति, किशुन उरांव, दिलीप साव, जयंत प्रसाद, सूरज प्रजापति, हेमंत चावड़ा, देव रतन गिरि, वीरेंद्र गिरि, सत्यम शाहदेव, लखन प्रजापति, शंभु घटवार समेत अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola