कंपनी ने करमा को लेकर बांटी साड़ियां, रैयतों ने जलाकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
कंपनी ने करमा को लेकर बांटी साड़ियां, रैयतों ने जलाकर जताया विरोध

कंपनी ने करमा को लेकर बांटी साड़ियां, रैयतों ने जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड के गेरेंजा गांव के ग्रामीणों ने धाधु कोल परियोजना में स्वामित्व प्राप्त करनेवाली कंपनी के खिलाफ बुधवार को जमकर बवाल काटा है. मामला तब गंभीर हो गया जब स्थानीय ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि यहां खनन कार्य करनेवाली कंपनी द्वारा करमा पर्व को लेकर परियोजना क्षेत्र के गेरेंजा गांव में बच्चियों के बीच कुछ साड़ी बांटी गयी है. जबकि यहां के रैयत परियोजना का विरोध कर रहे हैं. यह बात गांव में फैलते ही लोग एकजुट हो गये. ग्रामीण उग्र हो गये. कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कंपनी द्वारा बांटी गयी साड़ियों का जमाकर विरोध किया गया़ फिर साड़ियों को ग्रामीणों ने जलाकर नष्ट कर दिया. ग्रामीण शंकर उरांव ने कहा कि गेरेंजा गांव के लोग खनन परियोजना के विरोध में हैं. ग्रामसभा के माध्यम से उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता को आवेदन देकर परियोजना के लिए किसी भी परिस्थिति में खनन के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया है. फिर भी बिचौलियों के माध्यम से कंपनी यहां अपनी गतिविधि कर ग्रामीणों को गुमराह कर रही है. ग्रामीण शिबू गंझू, सुकू उरांव, अर्जुन उरांव, कलावती देवी, अनिता देवी ने बताया कि हमारी पुरखों की जमीन से हमें बेदखल करने की तैयारी है. यह हम होने नहीं देंगे. मौके पर ललिता देवी, सीमा देवी, संजवा देवी, मानती देवी, सरिता देवी, मीना देवी, ललिता कुमारी, आरती कुमारी, चंद्रमनी कुमारी, तारा कुमारी, रूमा कुमारी, सुनीता देवी, फुलमनी देवी, शंकर उरांव, देवनाथा उरांव, अर्जुन उरांव, सावन उरांव, कुलेश्वर गझू, बिरजू उरांव समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola