ePaper

एनएच-39 पर ट्रैक्टर और चेचिस में टक्कर, एक की मौत एक घायल

Updated at : 03 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-39 पर ट्रैक्टर और चेचिस में टक्कर, एक की मौत एक घायल

एनएच-39 पर ट्रैक्टर और चेचिस में टक्कर, एक की मौत एक घायल

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 किनामाड़ के पास मंगलवार शाम पांच बजे नगर पंचायत क्षेत्र के कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर और अशोक लीलैंड के चेचिस की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर रिमीगड़ा लातेहार निवासी बिनोद उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, महिला मजदूर रेशमी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी़ उसका दाहिना पैर टूट गया और सीने में चोट लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. ट्रैक्टर चालक मुनेश्वर उरांव बाल-बाल बच गया जबकि चेचिस चालक फरार हो गया. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए विकास मितल, लोगों ने दी बधाई

चंदवा. शहर से सटे कंचननगरी निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता विकास मितल बुधवार को कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए. इस मौके पर उनके आवास में परिजनों व स्थानीय लोगों ने तिलक, चंदन व माला पहनाकर उन्हें शुभकामना दी. विकास ने बताया कि यात्रा के दौरान वे क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना करेंगे. वे रांची से काठमांडु पहुंचकर यात्रा शुरू करेंगे. विदाई समारोह में कृष्ण केसरी, शंभू प्रसाद, अनिल भगत, संजीव कुमार, प्रमोद प्रसाद, लाल अमरनाथ सहदेव, अनूप अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे. सभी ने उनकी सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola