कोयला लदा हाइवा नाली में फंसा, प्राथमिकी दर्ज

रविवार को तड़के चार बजे शहर के मेन रोड स्थित मुन्ना ड्रेसेज के पास तेज गति से जा रहा अवैध कोयला लदा हाइवा (जेएच-19इ-8578) नाली में जा फंसा.
लातेहार. जिले में अवैध कोयला का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को तड़के चार बजे शहर के मेन रोड स्थित मुन्ना ड्रेसेज के पास तेज गति से जा रहा अवैध कोयला लदा हाइवा (जेएच-19इ-8578) नाली में जा फंसा. हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी के निर्देश पर खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने सदर थाना में हाइवा मालिक बालूमाथ निवासी अफरोज आलम और हाइवा के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. खान निरीक्षक के अनुसार जांच में पता चला कि हाइवा पर लोड कोयले का चालान झारखंड में कहीं से भी जारी नहीं हुआ है. अवैध रूप से कोयला ले जाया जा रहा था. डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अहले सुबह धर्मपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग हो रही थी. इस दौरान हाइवा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन हाइवा चालक ने गति तेज कर दी. भागने के क्रम नाली में जा फंसा. हाइवा में अवैध कोयला लदा था. उस पर मगध से कुशमाही लिखा था. साफ है कि हाइवा को मगध से कुशमाही साइडिंग तक कोयला पहुंचाना था. लेकिन, कोयला वहां नहीं गिराकर अवैध रूप से दूसरी जगह बेचने के लिए भेजा जा रहा था. डीटीओ और पुलिस के पहुंचने से पहले हाइवा पर लगा नंबर प्लेट उखाड़ लिया गया था. वाहन पर लिखे नंबर को लाल रंग से मिटाने की कोशिश की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




