ePaper

चुंगरू फुटबॉल टूर्नामेंट में चुंगरू ने नावाडीह को हराया

Updated at : 03 Sep 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
चुंगरू फुटबॉल टूर्नामेंट में चुंगरू ने नावाडीह को हराया

चुंगरू फुटबॉल टूर्नामेंट में चुंगरू ने नावाडीह को हराया

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड के चुंगरू पंचायत के औंराझारिया गांव में आजाद फुटबॉल क्लब चुंगरू के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच चुंगरू और नावाडीह के बीच खेला गया. मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी और विशिष्ट अतिथि विक्टर केरकेट्टा ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल उछालकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस मौकेपर श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद का आयोजन युवाओं को खेल भावना से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आपसी एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है. उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही. वहीं, श्री केरकेट्टा ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए स्थानीय स्तर पर फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन बेहद जरूरी है. उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर था. मुकाबला कड़ा और रोमांचक रहा. अंतिम समय में चुंगरू की टीम ने एक गोल दागकर नावाडीह को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में दो दर्जन से अधिक ग्रामीण फुटबॉल टीमों की भागीदारी हो रही है. आयोजन समिति ने आगंतुकों और दर्शकों के प्रति आभार जताया. मौके पर झामुमो नेता सतन यादव, विपिन बिहारी सिंह, सुरेंद्र सिंह खरवार, प्रेम सिंह, लुरक सिंह, राजेंद्र सिंह, मार्टिन टोपनो, नागेश्वर उरांव, प्रकाश भुइया व हरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola