नशामुक्त भारत अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली रैली

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नशामुक्त भारत अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली रैली

स्थानीय किड्स ए जूनियर स्कूल, ऑक्सफोर्ड विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर समेत अन्य विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रूप से गुरुवार को को नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

बालूमाथ. स्थानीय किड्स ए जूनियर स्कूल, ऑक्सफोर्ड विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर समेत अन्य विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रूप से गुरुवार को को नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली. इसका नेतृत्व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन किरण कर रही थीं. रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे. इसमें एक-दो एक-दो- बीड़ी सिगरेट फेंक दो, मेरा भारत-नशा मुक्त भारत, तंबाकू शराब-जिंदगी खराब, जन-जन का यही संदेश-नशा मुक्त हो-अपना देश समेत अन्य नारे दे रहे थे. प्रखंड परिसर से शुरू होकर रैली चेताग, मुरपा मोड़, थाना चौक, बस स्टैंड, महाबीर मंदिर, भामाशाह नगर होते गुजरी. रैली समापन के बाद बहन किरण ने कहा कि आज नशा के चलते कई लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं. आर्थिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं. कई लोग नशा का सेवन करने के कारण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं. बच्चों को इससे दूर रहने की बात कही. बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है. मौके पर प्रधानाध्यापक गजेंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार, अजीत प्रजापति, मो फिरोज, हेमा कुमारी, अवनिकांत पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola