नदी में डूबने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबने से बच्चे की मौत

नदी में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के चटनाही स्थित औरंगा नदी में सोमवार दाेपहर एक 12 वर्षीय बच्चा अचेत अवस्था में पाया गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की पहचान बेहराटांड़ निवासी उपेंद्र यादव का पुत्र बिटू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नहाने के क्रम में वह बच्चा गहरे पानी में डूब गया. उसे लोगों ने अचेत अवस्था में नदी के तट पर देखा और अस्पताल ले गये. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया. बच्चे की मौतू से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. जनता के हक और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

बरवाडीह. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद ने की. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनता के वोट की चोरी कर सत्ता में आती रही है, जिसका अब खुलासा हो चुका है. इसी के विरोध में कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन चला रही है ताकि जनता के हक और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके. यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर ने कहा कि वोट चोरी कर सत्ता में आयी सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन किया है और देश में भय, भ्रष्टाचार व भुखमरी का माहौल फैला दिया है. मौके पर रविंद्र राम, नसीम अंसारी, प्रेम सिंह पिंटू समेत कई नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola