चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा चंदवा प्रखंड, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

Updated:
विज्ञापन
चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा चंदवा प्रखंड, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा चंदवा प्रखंड, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड की करीब डेढ़ लाख की आबादी इन दिनों आयुष समेत महज चार चिकित्सकों पर आश्रित है. इनमें दो चिकित्सक, एक दंत चिकित्सक और एक आयुष चिकित्सक शामिल है. इनके अलावे उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अपनी सेवा दे रहे हैं. एक बड़ी आबादी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रही है. एक चिकित्सक कर दिये गये प्रतिनियोजित : जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी, डॉ मनोज कुमार, डाॅ श्रेयांस शुभम, दंत चिकित्सक डाॅ कंचन बाड़ा और आयुष चिकित्सक डाॅ तरुण जोश लकड़ा कार्यरत हैं. डॉ नीलिमा सीएचसी की प्रभारी हैं. इन्हें ओपीडी के अलावे कार्यालय कार्य व बैठक भी निबटाना पड़ता है. आयुष चिकित्सक डॉ तरुण जोश लकड़ा को ओपीडी के अलावे प्रतिदिन रूटीन स्कूल जांच के लिए जाना पड़ता है. दंत चिकित्सक डॉ कंचन बाड़ा को सप्ताह में दो दिन लातेहार स्थित सदर अस्पताल में डयूटी लगा दी गयी है. इतना ही नहीं यहां पदस्थापित चिकित्सक डाॅ श्रेयांस शुभम का तबादले के चार दिन बाद ही लातेहार प्रतिनियोजन कर दिया गया है. ऐसे में सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां चिकित्सकों की कितनी कमी है और यहां कार्यरत चिकित्सकों पर रोस्टर वाइज कार्य का कितना बोझ है. आये दिन आते हैं दुर्घटना के मरीज : प्रखंड में एनएच-75 व 99 के अलावे चांपी-लोहरदगा पथ, चंदवा-मैक्लुस्कीगंज पथ काफी व्यस्ततम मार्ग है. ऐसे में सीएचसी में सड़क दुर्घटनाओं के केस अन्य प्रखंडों से अधिक आते हैं. चिकित्सकों की कमी के कारण कई बार घायल और अन्य मरीज चिकित्सा के अभाव में चले जाते हैं. चिकित्सकों की कमी के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाएं विशेषकर दुर्घटनाग्रस्त सेवाएं चरमराने की स्थिति में है. दोनों चिकित्सकों को वापस भेजने की मांग : उक्त मामले पर विधायक के स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि विजय दुबे ने कड़ी आपति जतायी है. कहा कि सीएचसी में सड़क दुर्घटनाओं के केस ज्यादा आते हैं. यहां पदस्थापना के बाद तुरंत डाॅ श्रेयांस शुभम का प्रतिनियोजन लातेहार कर दिया गया. यह चंदवा वासियों के साथ नाइंसाफी है. दंत चिकित्सक की भी सेवा सप्ताह में दो दिन लातेहार में ही ली जा रही है. उक्त मामले से विधायक प्रकाश राम को अवगत कराया जायेगा. उन्होंने प्रतिनियोजित चिकित्सक को वापस चंदवा और दंत चिकित्सक की सेवा पूरे सप्ताह चंदवा में करने की मांग की है. क्या कहते हैं सीएस : इस संबंध में सीएस राजमोहन खलखो ने माना कि चिकित्सकों की कमी है. कहा कि दंत चिकित्सक की सेवा चंदवा सीएचसी में ही करवाने संबंधी आदेश आज दे दिया गया है. प्रतिनियोजित चिकित्सक के संबंध में देखने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola