ePaper

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी

Updated at : 28 Sep 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर माले जिला सचिव बिरजू राम, कांग्रेस झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें नमन किया. माले जिला सचिव बिरजू राम ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा का नाम है. उनका सपना था शोषणमुक्त और समतामूलक समाज का निर्माण. इसी लक्ष्य के लिए उन्होंने हंसते-हंसते फांसी को स्वीकार किया था. रविंद्र राम ने कहा कि आज भी भगत सिंह का सपना अधूरा है. संविधान और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में इसकी रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अवधेश मेहरा, माले नेता कमलेश सिंह, रमेश कुमार, परमानंद भुइंया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया

गारू. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर दुर्गा पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, सीओ दिनेश कुमार मिश्र एवं थाना प्रभारी पारसमणी के नेतृत्व में रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च मुख्य बाजार होते हुए देवी मंडप, झंडा चौक अरमू के बाद थाना परिसर पहुंचा. मौके पर सहायक थाना प्रभारी इंद्रदेव पासवान समेत पुलिस के जवान शामिल थे. इसके अलावा दशहरा को लेकर सरयू प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ आशा साहू एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि पर्व में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola