करमा पर्व और ईद मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें

Updated:
विज्ञापन
करमा पर्व और ईद मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें

करमा पर्व और ईद मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनायें

विज्ञापन

लातेहार ़ आगामी करमा पर्व और ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से की. बैठक में उपायुक्त ने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया ताकि दोनों पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का आदेश दिया. साथ ही लातेहार और महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारियों को ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इसके लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान यदि कोई शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि त्योहार के दौरान सभी थाना स्तर पर आवश्यक तैयारी रखी जाये. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती तेज करने और अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी छोटी से छोटी घटना की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष और वरीय पदाधिकारियों को देने पर बल दिया. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola