मोटरसाइकिल से गिरकर भाई-बहन घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मोटरसाइकिल से गिरकर भाई-बहन घायल

बालूमाथ-टोटी पथ पर चेटुवाग जंगल के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर भाई-बहन घायल हो गये.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ-टोटी पथ पर चेटुवाग जंगल के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर भाई-बहन घायल हो गये. दोनों भाई-बहन राजेंद्र उरांव व रंजीता कुमारी (पिता-सोमा उरांव) बारियातू के गुरु साल्वे के रहनेवाले हैं. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया. राजेंद्र उरांव ने बताया कि दोनों भाई-बहन मोटरसाइकिल से बालूमाथ बाजार गये थे. वापस घर लौटने के दौरान चेटुवाग जंगल के समीप बाइक असंतुलित हो गयी और दोनों गिरकर घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola