लातेहार में मातृ शक्ति का शौर्य, रामनवमी पर दुर्गा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
लातेहार में मातृ शक्ति का शौर्य, रामनवमी पर दुर्गा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

लातेहार में मातृ शक्ति का शौर्य, रामनवमी पर दुर्गा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन

लातेहार ़ श्री रामनवमी पूजा के अवसर पर जिला मुख्यालय में मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान मे शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुआ जो मेन रोड समेत कई गली-मुहल्लों का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल महिलाएं व युवतियां जय श्रीराम, हम हिंदू जगाने आये हैं, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम आदि का नारा लगा रही थीं. आकर्षण का केंद्र रहीं तिरंगा और त्रिशूल धारी युवतियां : जुलूस में शामिल महिलाएं व युवतियां राष्ट्रीय ध्वज, त्रिशूल, भगवा झंडा, भगवा टोपी लगाये हुई थीं, जो काफी आकर्षित कर रहा था. शोभा यात्रा में महिलाएं एवं युवतियों ने कई आकर्षक प्रस्तुती दी. शोभा यात्रा मे श्याम अग्रवाल, कंचन कुमारी, संजय तिवारी, शीला देवी, रानी देवी, पर्वती देवी, नितेश यादव, कल्याणी पांडेय, सोनम कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, शांति देवी, अलका कुमारी, अंजु गुप्ता, बंसती कुमारी, मीरा कुमारी, अनीता देवी, प्रिंयका कुमारी, रूबी कुमारी, प्रमोद प्रसाद, उमेश अग्रवाल, मनोज कुमार, प्रीती कुमारी, जया कुमारी, प्रियंका कुमारी व सुरेंश प्रसाद समेत काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद थी. श्री रामनवमी पूजा को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में सामाजिक संगठन व अन्य लोगों के द्वारा चना, गुड़, शरबत का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola