पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 9:10 PM
प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक होनी थी. निर्धारित समय पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधि पहुंच गये, लेकिन बीडीओ मनोज तिवारी सहित 19 विभाग के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंचे.
मनिका. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक होनी थी. निर्धारित समय पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधि पहुंच गये, लेकिन बीडीओ मनोज तिवारी सहित 19 विभाग के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि नहीं पहुंचे. इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण होती है, जिसमें प्रखंड के पंचायतों में विकास कार्य को लेकर योजनाएं बनायी जाती है, लेकिन विभाग के पदाधिकारी पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते है. उन्होंने कहा कि 23 नवंबर 2023 को पंचायत समिति की बैठक हुई थी. उन्होंने बताया कि बैठक में 29 विभाग को शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया था, जिसमें 10 विभाग के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे. उन्होंने बताया कि बीडीओ मनोज कुमार तिवारी भी पंचायत समिति की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










