ePaper

भाजपा ने जयंती पर डॉ आंबेडकर को याद किया

Updated at : 14 Apr 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने जयंती पर डॉ आंबेडकर को याद किया

जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

लातेहार. जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर के बनाये संविधान से समाज के सभी वर्ग के लोगों को न्याय मिल रहा है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, विधानसभा प्रभारी रामदेव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति कल्याणी पांडेय, महामंत्री वंशी यादव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, प्रदेश कार्यसमिति मुकेश पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो महताब, विष्णु गुप्ता, जिला कार्यसमिति आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

मनिका.

प्रखंड के जुंगूर गांव में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राम की अध्यक्षता में डाॅ भीमराव आंबेडकर की 133 वी जयंती मनायी गयी. मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर गरीबों, शोषितों दलितों व पिछड़ाें का उत्थान करने वाले महामानव थे. कार्यक्रम को भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष बबन पासवान, मंडल उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मनदीप कुमार, धर्मजीत राय, अमरदीप कुमार, बबलू दुबे, सुमंत यादव, गुलाब उरांव, शोभनाथ उरांव, रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola