बेतला के इलाके को बनाया जायेगा पर्यटन हब: मंत्री

Updated at : 08 Mar 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
बेतला के इलाके को बनाया जायेगा पर्यटन हब: मंत्री

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को बेतला नेशनल पार्क का दौरा किया.

विज्ञापन

बेतला. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को बेतला नेशनल पार्क का दौरा किया. बेतला पहुंचने पर मंत्री को वनरक्षी की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जिप सदस्य संतोषी शेखर, डायरेक्टर कुमार आशीष, डीएफओ प्रजेशकांत जेना ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया गया. मंत्री की अध्यक्षता में बेतला के सभागार में बैठक हुई. बैठक में विधायक रामचंद्र सिंह के साथ वन विभाग के पीसीसीएफ एस सामंत, वन विभाग के सचिव मो अबुबकर सिद्दिकी, पीसीसीएफ पी उपाध्याय शामिल थे. बैठक में पीटीआर के शासी निकाय ने बीते वर्ष के कार्यों और उपलब्धि की समीक्षा की. बैठक में विधायक ने पलामू टाइगर रिजर्व में पर्यटन की असीम संभावनाओं पर जानकारी दी. मंत्री ने बेतला के आसपास के पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया. मंत्री ने कहा कि यहां पर्यटन का बड़ा स्कोप है. पर्यटन स्थलों को सजाने-संवारने की जरूरत है. पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने से न सिर्फ यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि इस इलाके की चर्चा देश-विदेश में होगी. बेतला आगमन पर विधायक और जिप सदस्य संतोषी शेखर नें मंत्री को प्राचीन पहाड़ी मंदिर की तस्वीर भेंट करते हुए मंदिर आने का निमंत्रण दिया. विधायक ने मंत्री से पहाड़ी मंदिर को पर्यटन स्थल की सूची में शामिल करने के साथ विशेष योजना बनाने और पैकेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. मंत्री के दौरे के क्रम में बेतला सभागार में पीटीआर अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले परमजीत तिवारी, विवेक विशाल, संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, दिलीप कुमार वनरक्षी के साथ टेनो गश्ती दल समेत अन्य कर्मियों को प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola