उन्नत भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
उन्नत भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड में सोमवार को शिक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ, स्वावलंबी और संपन्न भारत निर्माण तथा गांवों के समग्र विकास का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड में सोमवार को शिक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ, स्वावलंबी और संपन्न भारत निर्माण तथा गांवों के समग्र विकास का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही संत जेवियर्स महाविद्यालय के विभिन्न विभागों ने टीम वर्क व समन्वय से उन्नत भारत अभियान को संचालित किया गया. अभियान के तहत भूगोल विभाग ने प्रखंड के अहिरपुरवा गांव में ग्रामीणों के बीच चटाई, दरी, झाड़ू, हैंड वॉश, बोतल आदि का वितरण किया. प्रो शेफाली प्रकाश, डॉ अरिफुल हक, रोजी सुष्मिता तिर्की राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अहिरपुरा में विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छता सहित प्रत्येक प्रकार की गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. हिन्दी एवं गणित विभाग के विद्यार्थियों ने चैनपुर पंचायत स्थित ऑवराटोली गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कॉलेज की ओर से गांव में ड्रम, दरी, तिरपाल और पौधारोपण हेतु पौधे आदि दिये गये. भौतिकी और वाणिज्य विभाग ने भी संयुक्त रूप से बेहराटोली, ग्रामीणों के बीच दरी, कूड़ादान और साबुन, पानी का बोतल वितरित किया. विभाग के प्रो रोस एलिस बारला, अमृत मिंज, सुरभि सिन्हा, जफर इकबाल, अजय साव, स्नेहल सोहेल ने अभिभावकों को अपने बच्चों के शिक्षित करने हेतु जागरूक किया गया. कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रो शशि शेखर सर, सुबोध सर, अंशु मैम, मनीषा मैम और शोभा मैम की सक्रिय सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola