जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

Published by : DEEPAK Updated At : 16 Apr 2025 11:05 PM

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में बुधवार को छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

लातेहार.

जिला मुख्यालय में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में बुधवार को छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे जल पखवाड़ा 2025 के तहत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने जल पखवाड़ा पर छात्राओं को जल जनित बीमारियों व पीने के पानी के सुरक्षित संचालन के बारे में बताया गया. विद्यालय में जल पखवाड़ा की गतिविधियों पर इको क्लब के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम तीन बार आयोजित किया जायेगा. जल पखवाड़ा 16 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola