ePaper

आशिष बने चंदवा मंडल अध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

Updated at : 12 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
आशिष बने चंदवा मंडल अध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है

विज्ञापन

चंदवा. भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है. चंदवा मंडल के लिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रखंड के रोल गांव निवासी आशीष सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है. मनोनयन के बाद पर्यवेक्षक नीलकंठ सिंह मुंडा, चुनाव पदाधिकारी रघुराज पांडेय, सहचुनाव प्रभारी लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने माला पहनाकर व बुके देकर श्री सिंह को बधाई दी. चंदवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने आशीष सिंह को शुभकामनाएं दी. नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने पर संगठन का आभार जताया. आशीष सिंह के मनोनयन पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, विधायक प्रकाश राम, अमित कुमार गुप्ता, दीपक निषाद, राजकुमार पाठक, आदर्श रविराज, राजू उरांव, देवमोहन सिंह, रोहित अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल चंदवा. प्रखंड के बारी पंचायत निवासी समाजसेवी नंदलाल प्रसाद उर्फ मंटू ने अपनी मां तारामणि साहू की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे. इस दौरान बारी व बनहरदी पंचायत के विभिन्न गांव से आये करीब एक सौ गरीब, वृद्ध, विधवा, दिव्यांगजन व जरूरतमंदों के बीच मंटू कुमार व उनके परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कंबल प्रदान किया. नंदलाल प्रसाद ने कहा कि मां ने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा दी है. इसलिये हर वर्ष पुण्यतिथि पर उनकी याद में सामाजिक कार्य करने का प्रयास किया जाता है. मौके पर कृष्ण प्रसाद साहू, मोतीलाल साहू, राजकुमार ठाकुर, आभा साहू, उमा साहू, ब्यूटी साहू, अदिति साहू, अभय साहू, वीरेंद्र उरांव, देवरथी उरांव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola