अखाड़ों में कलाकारों ने दिखाया हैरतअंगेज खेल-तमाशा, जय श्रीराम के लगे जयघोष

Updated at : 27 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
अखाड़ों में कलाकारों ने दिखाया हैरतअंगेज खेल-तमाशा, जय श्रीराम के लगे जयघोष

अखाड़ों में कलाकारों ने दिखाया हैरतअंगेज खेल-तमाशा, जय श्रीराम के लगे जयघोष

विज्ञापन

हेरहंज/ बारियातू़ लातेहार जिले के हेरहंज और बारियातू प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया. हेरहंज प्रखंड मुख्यालय समेत घुरे, इनातू, डोरांग, करनदाग, कटांग और कुसमाही सहित दर्जनों गांवों में सुबह से ही महावीरी झंडे फहराये गये. पूजा समितियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया़ इसमें जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम और बीडीओ अमित कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. अखाड़ों में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके उपरांत सभी श्रद्धालु श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे, जहां समिति द्वारा शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया. बारियातू में निकली भव्य शोभायात्रा : उधर, बारियातू प्रखंड में भी रामनवमी की धूम रही. गाड़ी, नचना, बटहेट, ईटके, साल्वे समेत विभिन्न गांवों से जय श्रीराम के जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. सभी अखाड़े मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से झंडा मिलान संपन्न हुआ. शोभायात्रा के दौरान निकाली गयी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. सुरक्षा के मद्देनजर बारियातू पुलिस ने सहायता केंद्र लगाकर श्रद्धालुओं के बीच चना-गुड़ और पानी का वितरण किया. सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल : उत्सव के दौरान आपसी भाईचारे के कई प्रेरक दृश्य देखने को मिले. गोनिया में मो ऐनुल अंसारी और जेएमएम जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर गंझू की पहल पर पेयजल की व्यवस्था की गयी, वहीं साल्वे में क्यूम अंसारी ने श्रद्धालुओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिप सदस्य चंचला देवी, संतोष यादव, पुरुषोत्तम प्रसाद, विजय गुप्ता, बिंदेश्वर यादव, मनीष जायसवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी. देर शाम तक अखाड़ों में शौर्य प्रदर्शन चलता रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola