संविदा पर कर्मियों को रखने की स्वीकृति

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
संविदा पर कर्मियों को रखने की स्वीकृति

जिला मुख्यालय के नगर पंचायत कार्यालय में योजना समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय के नगर पंचायत कार्यालय में योजना समिति की बैठक हुई. बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह व नगर प्रशासक राजीव रंजन समेत विभिन्न विभागों के प्रधान व अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में बारिश से पूर्व नालियों की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों को अगले छह माह के लिए संविदा पर रखने पर स्वीकृति प्रदान की गयी सड़क की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन की क्रय करने की स्वीकृति दी गयी. वहीं मंगलवार बाजार स्थित मछली शेड को अन्य व्यवसाय के लिए प्रदान करने, नगर पंचायत लातेहार के कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण के लिए जमीन की मांग करने, मंगलवार बाजार एवं बस स्टैंड की जमीन की मापी तथा आमसभा से प्राप्त हुए नागरिक सुविधा एवं शहरी परिवहन की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गयी. एसआरएलएम प्रोजेक्ट लातेहार के तहत क्रियान्वयन के लिए बायलॉज बनाने की स्वीकृति दी गयी. बैठक में श्रम अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवनाथ चौरसिया, जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola