आवेदनों का जल्द होगा निष्पादन : डीसी
Published by : DEEPAK Updated At : 01 Aug 2025 10:41 PM
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणायल में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.
लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणायल मे साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. लातेहार प्रखंड के डेमू पंचायत के निन्दिर गांव निवासी सुनीता देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर पशु शेड दिलाने की मांग की. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके पास कुछ पशु हैं, लेकिन पशुपालन शेड की अनुपलब्धता के कारण वह अपने पशुओं को सुरक्षित तरीके से रखने में असमर्थ हैं. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से जमीन विवाद, रोजगार, आंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधी जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारिौयों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर आम लोगो की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










