लोगों से नशा छोड़ने व दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की

Updated:
विज्ञापन
लोगों से नशा छोड़ने व दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की

लोगों से नशा छोड़ने व दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की

विज्ञापन

लातेहार ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्राधिकार द्वारा नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जीवन को हां कहें-नशे को ना कहें के तहत पीएलवी की मदद से गांव-गांव तक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है. अपने संदेश में पीडीजे श्री सिंह ने लोगों से नशा छोड़ने एवं दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नशा का सेवन करने वाले इंसान का स्वास्थ्य खराब होता है और वह सामाजिक रूप से भी पिछड़ जाता है. बीड़ी, सिगरेट, अफीम, भांग, शराब और तंबाकू सहित नशा पीड़ित लोग कई प्रकार की दवाओं का सेवन करते हैं. जिससे कैंसर व लिवर समेत कई रोग होते हैं और इंसान की असमय मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त देश बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि नशा की लत से हमने बड़े-बड़े घर उजड़ते देखा है. नशा करने वाला व्यक्ति अपना मान-सम्मान सब कुछ खो देता है. नशा के कारण कोई भी अपना अच्छा और बुरा नहीं समझ पाता है. जिससे परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola