श्री शनि-हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

श्री शनि-हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न
चंदवा़ सुभाष चौक स्थित श्री शनि-हनुमान मंदिर में चल रहे दो दिनी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को महाभंडारे के साथ संपन्न हो गया. भंडारा कार्यक्रम की शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्र व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व शुक्रवार को समारोह के पहले दिन मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति व स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामयश पाठक, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, अशोक सिंह जडेजा, राजेश चंद्र पांडेय, रवि कुमार डे, प्रमोद दुबे, उतम साहनी, सुधीर प्रसाद, धर्मेन्द्र भारती, प्रमोद गिरि, अंकित कुमार, दिलीप पाठक, दिलीप साहू, राजकुमार केसरी, बिपिन कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु उपस्थित थे. सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी
लातेहार. शहर के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस जयंती सह पराक्रम दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सुभाष चंद्र बोस की तसवीर पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया. उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के एक नारे ने अंग्रेजों को विचलित कर दिया था. उन्होंने भारत वासियों को तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया था. उनके इस नारे ने भारतीयों में उत्साह और ओज भर दिया था. उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के द्वारा भारत को आजाद करने की ठानी थी. जिसके परिणाम स्वरूप हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से स्वतंत्र हुआ था. मौके पर सभी आचार्य व विद्यार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




