सिद्धि विनायक संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव

मेन रोड स्थित सिद्धि विनायक संकट मोचन मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सोमवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. यहां गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से लोग कलशयात्रा निकली.
चंदवा. मेन रोड स्थित सिद्धि विनायक संकट मोचन मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सोमवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. यहां गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से लोग कलशयात्रा निकली. श्रद्धालु देवनद-दामोदर पहुंचे. यहां आचार्य नरेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया. पूजन कार्य में मुख्य यजमान जगन्नाथ जायसवाल सपत्निक मौजूद थे. जयघोष करते श्रद्धालु पुन: मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कलश स्थापित की गयी. वहीं 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अखंड पूर्णाहुति के बाद हवन कार्यक्रम होगा. दोपहर बाद भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक, राहुल, धनु, सोनू, अनिल प्रसाद, आरएन पांडेय, पप्पू जायसवाल, ललिता देवी, पुष्पा देवी, मधुलता देवी, मोनू समेत अन्य लोगों की भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










