ePaper

आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम ने भंडारा का आयोजन किया

Updated at : 26 Oct 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम ने भंडारा का आयोजन किया

आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम ने भंडारा का आयोजन किया

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के अम्वाटीकर मोड़ पर आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम द्वारा संचालित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण में 250 वां भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर आलोक मोहन सेवा आश्रम स्मृति के संस्थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि इस अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र का उद्घाटन पांच जून 2023 को प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज ने किया था. तब से प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को केंद्र में भंडारा का आयोजन किया जाता है और इसमें काफी संख्या में लोग जुटते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आश्रम द्वारा निरंतर चलाये जा रहे सेवा कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. प्रसाद वितरण छठ व्रती रामनाथ अग्रवाल, दयावती अग्रवाल, विमला अग्रवाल (रांची) सुनीता अग्रवाल (रांची), रश्मि अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल ने किया. स्थानीय लोगों ने आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के कार्य की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस विशेष भंडारे ने आश्रम के सेवा भाव और सामुदायिक कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया. यह आयोजन लातेहार के निवासियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है और यह निस्वार्थ सेवा के महत्व को दर्शाता है. मौके पर बजरंगी प्रसाद अग्रवाल, श्याम किशोर अग्रवाल, भाेलू, मुन्नु, हन्नी, हन्नु समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola