ePaper

नये साल पर जिले के सभी पिकनिक स्पॉट रहेंगे गुलजार

Updated at : 31 Dec 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल पर जिले के सभी पिकनिक स्पॉट रहेंगे गुलजार

नये साल पर जिले के सभी पिकनिक स्पॉट रहेंगे गुलजार

विज्ञापन

लातेहार ़ नया साल 2026 का आगाज हो चुका है. लोग नये साल के स्वागत में जुट चुके हैं. नववर्ष को लेकर पिकनिक स्पॉट भी गुलजार हो गये हैं. जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो विश्व स्तरीय हैं. इसके अलावा कई पिकनिक स्पॉट हैं, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ नये साल पर भ्रमण कर सकते हैं. लोग नये साल की शुरुआत पूजा-पाठ से करते हैं. इसके लिए चंदवा प्रखंड में अवस्थित मां उग्रतारा मंदिर लोगों की पहल पंसद रहती है. इसके बाद पहाड़ों से घिरा बरवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप पहाड़ी मंदिर में भी लोग पूजा कर नये साल की शुरुआत करते हैं. जिला मुख्यालय के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के अलावा बाजारटांड़ शिव मंदिर, सोमेश्वर शिव मंदिर, जुबली रोड में संकटमोचन मंदिर समेत कई मंदिरों में लोग पूजा-पाठ कर नये साल की शुरुआत करते हैं. जिले में पर्यटन स्थलों की है भरमार : जिले में पर्यटन स्थलों की भरमार है. हेरहंज प्रखंड से लेकर गारू, चंदवा, बरवाडीह के अलावा लातेहार, मनिका और महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट समेत कई पर्यटन स्थल के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट हैं. जिला मुख्यालय में तापा पहाड़ और पांडेयपुरा स्थित गर्म जलकुंड तथा ललमटिया डैम के अलावा शहर के चंदनडीह में विवेकानंद पार्क में नये साल पर सैलानी उमड़ते हैं. हेरहंज में डाटम-पातम जलप्रपात, मनिका में दो मुहान नदी, बरवाडीह में मंडल डैम व केचकी संगम, पलामू किला व बेतला नेशनल पार्क, गारू का मिरचइया और सुग्गा बांध, महुआडांड़ में लोध फॉल, नेतरहाट में प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय, सुरकई व लोअर घघरी फॉल, नैना वाटर फॉल, मैग्नोलिया प्वांइट व सनराइज प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola