सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

Updated:
विज्ञापन
सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, पेंशन संबंधित कार्य पूर्ण नहीं होने के संबंध में, काम करवाकर पैसा नहीं देने के संबंध में, नव निर्मित पीसीसी सड़क पर घर के गंदे पानी के बहाव पर रोक लगाने संबंधित, सहायता राशि प्रदान करने से संबधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन को लेकर जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola