समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Updated at : 03 Mar 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में नगर पंचायत लातेहार की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर प्रशासक राजीव रंजन ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

लातेहार. आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में नगर पंचायत लातेहार की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर प्रशासक राजीव रंजन ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त असुविधाओं के समाधान का नगर प्रशासक से आग्रह किया गया. ज्ञापन में नगर पंचायत कई क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या, सार्वजनिक स्थानों पर रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था आदि की मांग की गयी है. कहा गया कि कचरा प्रबंधन के लिए कंटेनर एवं नियमित उठाव की व्यवस्था नहीं है. वहीं नगर में बने शौचालयों की स्थिति खराब है. उन्होंने सुविधा के बगैर होल्डिंग टैक्स की वसूली को रोकने की मांग की. साथ ही नगर की गलियों में जल निकासी की समस्या को दूर करने और बाजारटांड़ में लगे शिवरात्रि मेले में शौचालय कि व्यवस्था की मांग की. आजसू पार्टी ने प्रशासन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी, नितेश जायसवाल व विकास कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola