जैविक खेती अपनायें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें : ओम प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
जैविक खेती अपनायें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें : ओम प्रकाश

जैविक खेती अपनायें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें : ओम प्रकाश

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड की जमीरा पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में रविवार को वीएसके फाउंडेशन के बैनर तले नारी पैड सेवा व बाल-जननी शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. इसमें संस्था के नेशनल हेड ओम प्रकाश व स्टेट हेड कुंदन शर्मा ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वरोजगार व उन्नत कृषि के प्रति जागरूक किया. ऑर्गेनिक खेती पर जोर, मिट्टी की बचेगी उर्वरता : मौके पर वक्ताओं ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों का प्रयोग कम करने की अपील की. उन्होंने बताया कि जैविक खाद के उपयोग से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की सेहत और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. शिविर में उन्नत बीज केंद्र के माध्यम से किसानों को सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी. स्वरोजगार से जुड़ेंगे शिक्षित बेरोजगार : फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपना जीवन स्तर ऊंचा कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और मासिक धर्म स्वच्छता पर जानकारी दी गयी. मौके पर जिला प्रमुख गैरोटी केरकेट्टा, नीलिमा तिर्की, सेंटर इंचार्ज बिजेंद्र उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola