नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 9:57 PM

विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन

चंदवा. स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दो जून 2026 को पीड़िता के आवेदन पर चंदवा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. थाना कांड संख्या 111/26 दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस ने मामले के नामजद अभियुक्त संदीप मुंडा (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चान्हो (रांची) के ग्राम चारा का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम बंधन मुंडा है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले की अग्रतर जांच जारी है. मारवाड़ी युवा मंच शाखा का हुआ विस्तार

लातेहार. मारवाड़ी युवा मंच शाखा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. शहर के स्टेशन निवासी मोहितेश अग्रवाल एवं सुरजीत भूत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. रितेश अग्रवाल एवं आशीष भूत को उप सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है. जबकि पवन महलका, निर्मल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल को कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के सहयोग से शाखा समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. सभी नवमनोनीत सदस्यों से सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola