बड़ी संख्या में नेमरा गये लोग, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बड़ी संख्या में नेमरा गये लोग, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सह भोज कार्यक्रम आयोजित था

विज्ञापन

चंदवा. दिशोम गुरु सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सह भोज कार्यक्रम आयोजित था. इस कार्यक्रम में चंदवा के अलावे पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. वहां दिशोम गुरु के चित्र के समीप पुष्प अर्पित कर नमन किया. श्रद्धांजलि दी. सूबे के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सांत्वना दी. उनके अलावा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोरचा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव, उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, युवा मोरचा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोरचा के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत सरफराज आलम, रसीद खान, शमशेर खान, बबलू राही, समीर अंसारी, महफूज अंसारी, सुधीर गंझू, बिनेश्वर उरांव, रितिक चौधरी, सुशील कुमार, धनराज, रतनू गंझू, सुरेश गंझू समेत अन्य जेएमएम कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola