जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के मारंगलोइयां गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. रात 11 बजे से हाथी अहले सुबह चार बजे तक गांव में ही जमे रहे. इस दौरान हाथियों ने सुरमा उरांव, जयराम उरांव व निर्मल उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के भीतर रखे धान, मकई समेत अन्य अनाज चट कर गये. ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा हाथियों के झुंड ने अन्य किसानों के खेतों में लगी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. देवराज उरांव के खेत में काटकर रखा करीब चार क्विंटल धान हाथी खा गये. वहीं, जीवन उरांव के खेत में लगे आलू और धान की फसल को रौंद दिया. इसके अलावा माधव महतो के केला बगान को भी तहस-नहस कर दिया. गांव में अचानक हाथियों के हमले से होतरे उरांव बाल-बाल बच गया. होतरे ने बताया कि अचानक हाथी उसके सामने आ गये, किसी तरह वह बच निकलने में सफल रहा. सूचना पाकर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा गांव पहुंचे. पीड़ित लोगों से मिले. घटना की सूचना वन विभाग को दी. श्री कुशवाहा ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा जो भी प्रावधान है, उसके तहत जल्द से जल्द मुआवजा व सहायता राशि दिलाने की कोशिश की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola