मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बज्रगृह (स्ट्रांग रूम) व मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. सुरक्षा व्यवस्था में न हो कोई चूक : डीसी : निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतगणना हॉल और बज्रगृह की घेराबंदी व सुरक्षा मानकों को देखा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परिसर में पेयजल, शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे. उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से केंद्र का निरीक्षण करने और तैयारियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर ये थे मौजूद : निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एसडीओ अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी (नगर पालिका) श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola