लातेहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह पर वारंट
Updated at : 19 May 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव में फरजीवाड़ा करने का आरोप लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद की अदालत ने लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह पर गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. श्री सिंह पर पुराने एसोसिएशन को फरजी तरीके से भंग करने एवं नयी कमेटी का गठन करने का आरोप लगाते […]
विज्ञापन
एसोसिएशन के चुनाव में फरजीवाड़ा करने का आरोप
लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद की अदालत ने लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह पर गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. श्री सिंह पर पुराने एसोसिएशन को फरजी तरीके से भंग करने एवं नयी कमेटी का गठन करने का आरोप लगाते हुए लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन सचिव विनीत कुमार मधुकर ने सीजेएम की अदालत में वाद संख्या 367/14 दर्ज कराया था. श्री मधुकर के अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि इससे पहले श्री सिंह पर अदालत में हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन श्री सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुए.
अधिवक्ता श्री सिन्हा ने बताया कि श्री मधुकर ने भादवि की धारा 419,417,467 तथा 471 के तहत झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष अमिताभ चौधरी एवं लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह पर मामला दर्ज कराया था. अदालत ने श्री चौधरी को भी अदालत में हाजिर होने के नोटिस जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




