डीसी व डीडीसी ने किया सोनवार डैम निर्माण का निरीक्षण

Updated at : 01 May 2017 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी व डीडीसी ने किया सोनवार डैम निर्माण का निरीक्षण

लातेहार : सरयू एक्शन क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सोनवार मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया. सोनवार मध्यम सिंचाई योजना जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ 47 वर्षों के बाद 14 अप्रैल को किया गया था. राज्य की मुख्य सचिव राजबाला […]

विज्ञापन
लातेहार : सरयू एक्शन क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सोनवार मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया. सोनवार मध्यम सिंचाई योजना जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ 47 वर्षों के बाद 14 अप्रैल को किया गया था. राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने 15 मार्च को सरयू दौरे के क्रम में उक्त योजना में कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया था.
इसके बाद डीसी प्रमोद कुमार गुप्ता, एसपी धनंजय कुमार सिंह तथा डीडीसी अनिल कुमार सिंह ने योजना स्थल का निरीक्षण कर लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया था. 14 अप्रैल को कार्यपालक अभियंता राम प्रताप प्रसाद सिंह योजना स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया. मालूम हो कि 60 के दशक में उक्त डैम का निर्माण कराया गया था. बाद में मरम्मत के अभाव में उक्त डैम का अस्तित्व मिट गया था.
ग्रामीणों ने इस डैम के पुननिर्माण कराने की मांग मुख्य सचिव से की थी. इस डैम के निर्माण हो जाने से सरयू क्षेत्र की पांच सौ एकड़ भूमि में सिंचाई की व्यवस्था हो पायेगी. उपायुक्त व उप विकास आयुक्त अब तक दो बार इस योजना की जांच कर चुके हैं. अधिकारियों की तत्परता देख कर ग्रामीणों में हर्ष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola