शॉर्ट सर्किट के कारण जंगल में लगी आग

Updated at : 03 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट के कारण जंगल में लगी आग

शॉर्ट सर्किट के कारण जंगल में लगी आग

विज्ञापन

गारू. गारू-महुआडांड मुख्य सडक के भंवरबंधा जंगल में 11 हजार वोल्ट लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी. सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जंगल से धुआं और आग की लपटें देख कर इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. समय रहते आग पर काबू करने से वन संपदा एवं वन्य जीवियों को बड़े क्षति से बचाया जा सका. प्रभारी वनपाल अमृत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर तारों के कारण इस क्षेत्र में आये दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं. जर्जर तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग को कई बार लिखित पत्र दिया गया है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. दूसरी ओर हूरदाग जंगल में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग ग.ी थी. सूचना मिलने के बाद वन कर्मियों ने आग पर काबू किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola