फाइनल मैच में पोटमाडीह की टीम बनी विजेता

Updated at : 03 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल मैच में पोटमाडीह की टीम बनी विजेता

फाइनल मैच में पोटमाडीह की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

महुआडांड़. हीरा पद्दा अक्सी खेल समिति के तत्वाधान में प्रखंड के अक्सी गांव में गत 21 मार्च से आयोजित ग्रामीण हॉकी लीग मैच का शुक्रवार को समापन किया गया. जिसमें प्रखंड के पोटमाडीह, जयपुर, गोठगांव, बहेराटोली और अक्सी की कुल 16 टीमों ने भाग लिया. पहला सेमीफाइनल गोठगांव और अक्सी के बीच खेला गया. जिसमें गोठगांव ने 2 गोल से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. जबकि दूसरा सेमी फाइनल पोटमाडीह और बहेराटोली के बीच खेला गया. जिसमें पोटमाडीह 1 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची. फाइनल मैच पोटमाडीह और गोठगांव के बीच खेला गया. जिसमें पेनाल्टी पुस में 2-1 से पोटमाडीह ने खिताब पर कब्जा कर लिया. मौके पर विजेता एवं उप विजेता टीम को 1-1 खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर राजू, शैलेंद्र, रितिक व समीर समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola