सेविका पद के लिए डॉली चयनित

Updated at : 28 Apr 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका पद के लिए डॉली चयनित

बारियातू : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में सेविका चयन के लिये गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू की देखरेख में आमसभा आयोजित की गयी. सर्वसम्मति से गांव की ही दिव्यांग डॉली कुमारी (पिता अंदी राणा) का चयन सेविका पद पर किया गया. इससे पूर्व सीडीपीओ ने आमसभा में उपस्थित महिलाओं को […]

विज्ञापन
बारियातू : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में सेविका चयन के लिये गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू की देखरेख में आमसभा आयोजित की गयी. सर्वसम्मति से गांव की ही दिव्यांग डॉली कुमारी (पिता अंदी राणा) का चयन सेविका पद पर किया गया.
इससे पूर्व सीडीपीओ ने आमसभा में उपस्थित महिलाओं को सेविका के कार्य व जिम्मेवारी पर चर्चा की. कहा कि अगर सेविका सही तरीके से कार्य नहीं करेंगी तो पुन: आम सभा के माध्यम से दूसरी सेविका का चयन किया जायेगा. मौके पर प्रमुख महावीर उरांव, मुखिया प्रमोद उरांव, पर्यवेक्षिका प्रीति पांडेय, शिक्षक कृष्णा राम व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola