एलइडी लाइटों को दुरुस्त कराने का निर्णय

Updated at : 25 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
एलइडी लाइटों को दुरुस्त कराने का निर्णय

लातेहार : नगर पंचायत समिति की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में आयोजित की गयी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती समेत कई वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे. बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण के लिए कई निर्णय लिये गये. शहर की खराब एलइडी लाइटों को […]

विज्ञापन
लातेहार : नगर पंचायत समिति की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में आयोजित की गयी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार भारती समेत कई वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे. बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण के लिए कई निर्णय लिये गये. शहर की खराब एलइडी लाइटों को दुरुस्त कराने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा नगर पंचायत के कई अनुबंध कर्मी व सफाई कर्मियों के सेवा विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने होल्डिंग टैक्स के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से सरकार के दिशा निर्देशों की जानकारी ली. इसके अलावा बैठक में शहर के सभी 12 वार्डों में चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी और लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद अशोक कुमार, विमला देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, भुनेश्वर राम, संयुक्त कुंवर, आशा देवी, संतोष रंजन, मुस्तरी बीबी, इंद्रदेव उरांव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola