दो रिफैक्ट्रिज में छापामारी मालिकों पर केस

Updated at : 24 Apr 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
दो रिफैक्ट्रिज में छापामारी मालिकों पर केस

चंदवा : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह चंदवा सेरामिक वर्क्स चंदवा व उग्रतारा रिफैक्ट्रिज कामता में सशस्त्र बल के साथ छापामारी की. उग्रतारा रिफैक्ट्रिज से पांच टन कोयला तथा सेरामिक वर्क्स चंदवा से एक सौ सत्तर बोरा बाक्साइट जब्त कर थाना लाया गया. उक्त कार्रवायी प्रभारी थानेदार संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में की […]

विज्ञापन

चंदवा : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह चंदवा सेरामिक वर्क्स चंदवा व उग्रतारा रिफैक्ट्रिज कामता में सशस्त्र बल के साथ छापामारी की. उग्रतारा रिफैक्ट्रिज से पांच टन कोयला तथा सेरामिक वर्क्स चंदवा से एक सौ सत्तर बोरा बाक्साइट जब्त कर थाना लाया गया. उक्त कार्रवायी प्रभारी थानेदार संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में की गयी. इस बाबत श्री सुमन ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली सूचना पर उक्त कार्रवाई की गयी है. कामता स्थित रिफ्रैक्ट्रिज के मालिक लाल अमित नाथ शाहदेव तथा सेरामिक वर्क्स के जुशिका सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है. लाल अमित नाथ शाहदेव भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं.

कांड संख्या 45/17 के तहत दर्ज प्राथमिकी में फैक्टरी के मालिकों को कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया लेकिन ससमय कागजात नहीं दिखाया गया. उधर इस मामले में उग्रतारा रिफैक्ट्रिज कामता के मालिक श्री शाहदेव ने रिफैक्ट्रिज यूनिट से कोयला चोरी करने का आवेदन थाने में दिया है. इसमें कहा गया है कि बिना सूचना के वर्दीधारी ट्रैक्टर में कोयला लाद कर ले गये.

सेरामिक वर्क्स चंदवा की मालिक श्रीमती सिंह ने भी पुलिस के रवैया पर नराजगी जतायी है. श्रीमती सिंह ने आवेदन में कहा है कि पुलिस को कागजात दिखाया जा रहा था, लेकिन जबरन मजदूरों पर दबाव बनाकर ट्रैक्टर पर 13 टन बाक्साइट लदवा कर ले जाया गया. उक्त फैक्टरी विगत 25 वर्ष से संचालित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola