मॉडल पंचायत के रूप में विकसित होंगी पांच पंचायतें

Updated at : 21 Apr 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडल पंचायत के रूप में विकसित होंगी पांच पंचायतें

अनुपस्थित रहनेवाले बीइइओ नरेश प्रसाद के वेतन की निकासी पर रोक लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के विकास के लिए सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. सरकारी प्रयास तो हर स्तर पर किया जाता है, लेकिन जब तक इसमें आम लोग एवं जन प्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं रहेगी, अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. […]

विज्ञापन
अनुपस्थित रहनेवाले बीइइओ नरेश प्रसाद के वेतन की निकासी पर रोक
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के विकास के लिए सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. सरकारी प्रयास तो हर स्तर पर किया जाता है, लेकिन जब तक इसमें आम लोग एवं जन प्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं रहेगी, अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. उपायुक्त श्री गुप्ता समाहरणालय के सभागार में लातेहार प्रखंड की पांच पंचायतों को आदर्श पंचायत बनाने को लेकर यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.
उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिला के नावागढ़, इचाक, धनकारा, तरवाडीह और परसही पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जायेगा. इस कार्य में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को समर्पित भाव से योगदान देना होगा. उपायुक्त ने 30 अप्रैल तक पांचों पंचायतों के विभिन्न गांवों का सर्वेक्षण कर प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रोफाइल तैयार होने के बाद कार्य योजना बनाकर सभी को कार्य करना होगा. आदर्श ग्राम के लिए गांवों तक पहुंच पथ आवश्यक है.
गांव में बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था मुहैया करानी होगी. गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए शिक्षकों की ससमय उपस्थिति, छात्रों का नामांकन एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति तथा मानक अनुरूप मध्याह्न भोजन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी.
सभी नि:शक्तों को प्रमाण पत्र निर्गत करें
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को सभी नि:शक्तों को प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया ताकि वे पेंशन से वंचित नहीं हो सकें.
उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों को गैरमजरूआ भूमि भी प्रदान की जायेगी. पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सूचना दें. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया.
कार्यशाला से अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने बीइइओ नरेश प्रसाद के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा, जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुड्डू, जिप सदस्य विनोद उरांव, पूर्व जिप सदस्य रामदेव सिंह, डॉ एसपी शर्मा, पुष्कर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola