किसानों के बीच बांटे गये मसूर के बीज

Updated at : 25 Nov 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के बीच बांटे गये मसूर के बीज

चंदवा : जिला कृषि विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड की चेतर पंचायत के किसानों के बीच को मसूर बीज का वितरण किया गया. गुरुवार की सुबह पंचायत की मुखिया रूनो देवी ने ग्रामीणों को बीज दिया. श्रीमती देवी ने कहा कि बीज सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये हैं. किसान इसका लाभ उठायें. प्रभारी […]

विज्ञापन
चंदवा : जिला कृषि विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड की चेतर पंचायत के किसानों के बीच को मसूर बीज का वितरण किया गया. गुरुवार की सुबह पंचायत की मुखिया रूनो देवी ने ग्रामीणों को बीज दिया. श्रीमती देवी ने कहा कि बीज सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये हैं. किसान इसका लाभ उठायें. प्रभारी कृषि पदाधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में बीज का आवंटन नहीं मिलने के कारण इसका वितरण पंचायतवार किया जा रहा है.
पंचायत समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया था. अगली बार बीज आने पर इसका लाभ दूसरे पंचायत के लोगों को मिलेगा. प्रति किसान 20 किग्रा के हिसाब से पंचायत के कुल 400 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत सचिव संकेत सत्यम के अलावा स्वयं सेवक राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola