पटेल की जीवनी से प्रेरणा लेने का संकल्प
Updated at : 01 Nov 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती मनायी गयी लातेहार : समाहरणालय परिसर में सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ […]
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती मनायी गयी
लातेहार : समाहरणालय परिसर में सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे देश के प्रथम गृह मंत्री थे और अपने दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं.
देश की आजादी में सरदार जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के दौरान देश के लोगों को संगठित होने का प्रयास किया. जब जूनागढ़ और निजाम के शासक जैसे लोग हमारे देश के साथ मिलना नहीं चाहते थे, उन्हें पटेल जी ने एकजुट किया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने देश में एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी ललन कुमार ने किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह,अपर समाहर्ता बी बेक, निदेशक आइटीडीए सत्येंद्र तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




