धनतेरस आज, जिले में पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान

Updated at : 28 Oct 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस आज, जिले में पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान

जिला मुख्यालय में 50 से 60 लाख रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी सर्राफा बाजार में करीब एक करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान लातेहार : शुक्रवार को धनतेरस है. इसको लेकर शहर की दुकानें सज गयी हैं. खास कर ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स एवं वाहनों की दुकानों में आकर्षक सजावट कर ग्राहकों को लुभाने का […]

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में 50 से 60 लाख रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी
सर्राफा बाजार में करीब एक करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान
लातेहार : शुक्रवार को धनतेरस है. इसको लेकर शहर की दुकानें सज गयी हैं. खास कर ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स एवं वाहनों की दुकानों में आकर्षक सजावट कर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है. अनुमान है कि जिले में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होगा. इसमें से जिला मुख्यालय में 50 से 60 लाख रुपये के सिर्फ दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी. सर्राफा बाजार में करीब एक करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान है.
धनतेरस के मौके पर बरतन की दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. आटोमोबाइल्स के क्षेत्र में साहु मोटर, उषा होंडा, पूजा टीवीएस, रघुवीर इंटप्राइजेज, रिपब्लिकन मोटर एवं बुधिया एजेंसी आदि ने भी अपने उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी कर रखी है. कई प्रतिष्ठानों के द्वारा उत्पादों पर दी जा रही छूटों का लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जा रहा है.
हीरो कंपनी के दुपिहया वाहन बेचने वाले साहु मोटर के संचालक राजीव कुमार (कूकू) ने बताया कि हीरो के 36 वाहनों की बुकिंग अभी तक करायी जा चुकी है.
वहीं पूजा टीवीएस के संचालक पवन कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में धनतेरस के दिन 28 वाहनों की बुकिंग है, यह संख्या बढ़ भी सकती है. उषा होंडा के संचालक हर्षवर्द्धन प्रसाद ने कहा कि धनतेरस को लेकर उनके यहां होंडा के हर प्रकार के वाहनों के रेंज उपलब्ध है. अभी तक 24 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है.
सर्राफा बाजार के आलोक वर्मा ने बताया कि लातेहार जिला मुख्यालय में तकरीबन 50 लाख रुपये की खरीदारी होती है और इस वर्ष भी यही
अनुमान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola