बारियातू थाने का शीघ्र होगा शिलान्यास

Updated at : 28 Oct 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
बारियातू थाने का शीघ्र होगा शिलान्यास

विधायक ने बालूमाथ व बारियातू प्रखंड का भ्रमण किया, समस्याएं सुनीं बालूमाथ : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने गुरुवार को बालूमाथ व बारियातू प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिल उनकी समस्याएं सुनीं और निदान का आश्वासन दिया. श्री राम ने बारियातू में तीन करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल का निरीक्षण किया […]

विज्ञापन

विधायक ने बालूमाथ व बारियातू प्रखंड का भ्रमण किया, समस्याएं सुनीं

बालूमाथ : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने गुरुवार को बालूमाथ व बारियातू प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिल उनकी समस्याएं सुनीं और निदान का आश्वासन दिया. श्री राम ने बारियातू में तीन करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल का निरीक्षण किया व कनीय अभियंता को कई दिशा निर्देश दिये.

उन्होंने ने कहा कि इस अस्पताल के बन जाने से क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि सीघ्र ही बारियातू थाना का शिलान्यास किया जायेगा. थाना बन जाने से अपराध पर नियंत्रण होगा. विधायक श्री राम ने कहा कि आरइओ विभाग से बालूमाथ से सेरेगाड़ा तक, चेडरा से महुआटांड़ तक, मुरपा चौक से हरिजन मोहल्ला तक, डाढ़ा कटईटोला से गोखलाबागी रोड तक, सेरेगाड़ा से ओकेया तक, चंदवा नगर से अम्बाटांड़ तक, लातेहार फॉरेस्ट बंगला से बनहर्दी तक बनी सड़क में अनियमितता बरती गयी है.

विभाग के जेइ, एइ, एवं कार्यपालक अभियंता की मिलीभगत से सड़क बनाने में खानापूर्ति कर बड़ा घोटाला किया गया है. इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे. इस अवसर पर कृष्णा यादव, रवि सिंह,कमलेश सिंह, केदार यादव, आशीष सिन्हा, संजीत कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola