पंचायत और प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 879 मामलों पर हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
पंचायत और प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 879 मामलों पर हुई सुनवाई

पंचायत और प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 879 मामलों पर हुई सुनवाई

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजना के वर्ष 2024–25 के तहत पूर्ण और अपूर्ण योजना की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड के पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, पूर्वी जिला परिषद कन्हाई सिंह, बीडीओ रेखा रेशमा मिंज, लोकपाल संतोष पंडित व डीआरपी प्रवीण कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पंचायत स्तर पर कुल 600 मामलों की सुनवाई के बाद 279 मामलों को प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई के लिए पेश किया गया. बारी-बारी से सभी मामलों की जनसुनवाई करते हुए दोषियों पर जुर्माना तय किया गया. जनसुनवाई के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में 150 जॉब कार्ड बनाये जाने के बाद उसके वितरण किये जाने को लेकर किसी भी तरह के साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किये जाने के बाद प्रति जॉब कार्ड 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने ब्लैक लिस्टेड किये गये वेंडर के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान बिना एमबी के भुगतान किये जाने और एमबी से अधिक भुगतान किये जाने का मामला आया, जिसमें संबंधित कर्मियों पर जुर्माना लगाया गया. मौके पर बीपीओ दिलशाद अंसारी, पूर्व बीपीओ कमलेश सिंह, त्रिवेणी राम, मनीष शर्मा, अख्तर अंसारी समेत कई पंचायत के रोजगार सेवक व मुखिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola