आपसी प्रेम व भाईचारे की मिसाल है बेतला पोखरी
Updated at : 14 Oct 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

बेतला : बेतला व पोखरी में मुहर्रम प्रेम व भाईचारगी के बीच मनाया गया. ताजिये का मिलान चौपाल पर किया गया, जहां लाठी सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ खेल का प्रदर्शन किया गया. पोखरी के चौपाल पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्षों, […]
विज्ञापन
बेतला : बेतला व पोखरी में मुहर्रम प्रेम व भाईचारगी के बीच मनाया गया. ताजिये का मिलान चौपाल पर किया गया, जहां लाठी सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ खेल का प्रदर्शन किया गया.
पोखरी के चौपाल पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्षों, ताजियादारों, प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि बेतला, पोखरी सहित पूरा बरवाडीह क्षेत्र आपसी प्रेम व भाईचारे की मिसाल रहा है.
मुहर्रम व दशहरा दोनों पर्व एक साथ मनाया गया. दोनों पर्व हमें यह सीख देता है कि असत्य पर सत्य की जीत होती है. इसलिए लोगों को हमेशा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए. डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि कोई भी पर्व हमें यह सीख देता है कि हमें आपसी भेदभाव को भुलाकर प्रेम व भाईचारे के बीच रहना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन नशीम अंसारी ने किया. मौके पर सीओ राकेश सहाय, इंस्पेक्टर एके सिंह, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, हाजी मुमताज अली, मंसूर अंसारी, मनान अंसारी, अरसुल कादरी, मुखिया संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




